SEARCH THIS BLOG:

Bible Facts: बाइबल के बारे में रोचक तथ्य | 40 Interesting Facts about Bible in Hindi

 बाइबल के बारे में रोचक तथ्य। 40 Interesting Bible Facts in Hindi 

40 Interesting Bible Facts in Hindi


आज का आर्टिकल बाइबिल से जुड़े रोचक तथ्य (Interesting Facts about Bible in Hindi) के बारे में है। क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकनेवाली क़िताब कौनसी है ? यह डिक्शनरी या नावेल नहीं है,बल्कि  यह बाइबिल है। बाइबिल दुनिया की सबसे ज़्यादा पढ़ी जानेवाली क़िताब है। 
जगत की उत्पत्ति से लेकर मनुष्य जाती के लिए परमेश्वर के किये गए महान कार्य और परमेश्वर के प्रेम का विवरण बाइबिल में मिलता है। बाइबिल की कहानी और मूल सन्देश से परे बाइबिल के बारे में जानने के लिए वास्तव में बहोत सारी चीज़े है। 

निचे बाइबिल के बारे में हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य और बाइबिल के बारे में जानकारी (Information about Bible) हिंदी में दी गयी है। 

Did you know Bible Facts??

40  Interesting Bible Facts Information about Bible in Hindi 


1-20 Information about Bible in Hindi :
बाइबिल की जानकारी और इतिहास

FACTS ABOUT BIBLE IN HINDI

1. यूनानी शब्द "टा बिब्लिया" (ta Biblia) जिसका अर्थ है 'पुस्तक', इस शब्द से बाइबिल नाम दिया गया है। 
2. बाइबिल का रचनाकाल ईसापूर्व 1200 से लेकर इसवी सन 100 तक का माना जाना है। इस दौरान बाइबिल लिखी गयी है। 

3. बाइबिल में दो भाग है, एक है पुराना नियम (Old Testament) और दूसरा नया नियम (New Testament) है।
 
4. बाइबिल में ६६ पत्रिया (पुस्तके) है जो की ४० विभिन्न लेखकों को द्वारा परमेश्वर की प्रेरणा से लिखी गयी है। 

5. पुराने नियम में 39 पुस्तके और नए नियम में 27 पुस्तके है। 

६. पुराना नियम (Old Testament) यहूदी धर्मियो का पवित्र धर्मग्रन्थ है। 

7. नया नियम (New Testament) पुराने नियम के भविष्यवाणियों की पूर्तता करता है। 

८. बाइबिल मुख्य रूप से तीन भाषाओं में लिखी गई है : हिब्रू ,इब्रानी(Aramaic) और ग्रीक है।  अधिकाँश पुराना नियम हिब्रू  में लिखा गया है और कुछ अंश इब्रानी (Aramaic) भाषा में है। नया नियम ग्रीक भाषा में लिखा गया है। 

9. बाइबिल को पांच वर्गीकरणों में बांटा गया है, जो है ऐतिहासिक संग्रह, काव्य संग्रह, भविष्यसूचक किताबें, समूह निर्देशित पत्रियाँ और सुसमाचार की चार पत्रियाँ। 

10.  बाइबिल में 5 काव्य संग्रह (poetical books) हैं. जो अय्यूब, भजन संहिता, नीतिवचन, सभोपदेशक और सुलैमान के गीत हैं.  

11. बाइबिल के नए नियम में चार सुसमाचार (Gospel) की पुस्तके है। अंग्रेजी शब्द Gospel में Gos शब्द परमेश्वर के लिए जिसका पुराणी अंग्रेजी भाषा में अर्थ Good (अच्छा) और Spel का अर्थ है सुसमाचार।  

12. वर्तमान समय में बाइबिल के कोई भी मूल दस्तावेज़ मौजूद नहीं है। 

13 बाइबिल में दी गयी कहानी में मतूशेलह नामक व्यक्ति लगभग 969 वर्ष की आयु तक जिवित था। 

14. बाइबिल में सबसे आखरी शब्द 'आमीन' (Amen) लिखा हुआ है। 

15. बाइबिल का सबसे बड़ा अध्याय भजन संहिता ११९ है और सबसे छोटा अध्याय भजन संहिता ११७ है। 

16. बाइबिल में सबस लम्बा पद एस्तेर (Esther) ८:९ है। 

१7. यशायाह ८:३ में उल्लेखित महेर्शालाल्हाशबज  (Mahershalalhashbaz) सबसे लम्बा शब्द है। 

18. सन  1539 में इंग्लिश में छपी पहली आधिकारिक बाइबिल की प्रति का नाम "द ग्रेट बाइबिल" था। 

19. अमेरिका में छपी पहली अंग्रेजी बाइबिल रोबर्ट ऐटकेन (Robert Aitken) द्वारा अनुवादित की गयी थी। 

20. बाइबिल का सटीक वर्शन (The King James Vesion) साल 1611 में पहली बार प्रकाशित गया था। 

21-40 Bible Facts in Hindi :

AMAZING BIBLE FACTS IN HINDI

21. हर साल बाइबिल की 100 मिलियन से भी ज्यादा प्रतिया बिकती है। यह दुनिया की सबसे ज्यादा बिकनेवाली पुस्तक है।

22. अभी तक सम्पूर्ण बाइबिल का 698 भाषाओं में अनुवाद किया गया है। आंशिक रुप से कुल २८८३ भाषाओं अनुवाद किया जा चूका है।   

23. दुनिया में सबसे ज़्यादा चोरी होनेवाली पुस्तक भी बाइबिल ही है। 

24. चीन में सबसे ज्यादा बाइबिल की प्रतिया तैयार की जाती है। 

25. उत्तर कोरिया में अगर किसी के पास बाइबिल मिल जाए तो उसे मौत की सज़ा दी जाती है। 

26. दक्षिण कोरिया के ईसाई समुदाय संघटन "Bible Parachutes" के माध्यम से उत्तर कोरिया में इसा मसीह पर आस्था रखनेवाले लोगों के लिए बाइबिल पहुँचाया करते है।   

27. किंडल (Kindle) पर बाइबिल सबसे ज्यादा  बिकनेवाली किताबो में पहले स्थानपर है। 

28. दुनिया की सबसे छोटी बाइबिल जिसे नैनो बाइबिल (Nano Bible) कहते है , यह कला मकई एक नोक पर फिट हो सकती है। 

29. दुनिया की सबसे बड़ी बाइबिल जिसका वजन लगभग 1094 पौंड था और लम्बाई 43.5 इंच और चौड़ाई 98 इंच है जो सन 1930 में लुइस वायने (Louis Waynai) के द्वारा लिखी गयी थी। 

30.डोमिनिक रिपब्लिक  (Dominic Republic) एकलौता देश ऐसा है जिसके झंडेपर बाइबिल अंकित है। 

31. बाइबिल में बाइबिल की किसी भी तरह की शपथ खानेपर मनाही है। 

32. यहुदी (Jews) लोग बाइबिल के पुराने नियम को मानते है, उनके धर्मग्रन्थ का नाम तनख़ है। 

33. बाइबिल में Christian शब्द केवल तीन बार पाया गया है। 

34. अमेरिका में 10 में से 8 लोग बाइबिल की शिक्षाओं को माननेवाले है। 

35. किसी चलित धातु से निर्माण की जानेवाली "द  गुटेनबर्ग बाइबिल" पहली बाइबिल थी। 

36. “द जिनेवा बाइबिल” गिने हुए छंद का उपयोग करने वाली विश्व की पहली बाइबिल है | इसी Bible को शेक्शपियर नें उपयोग किया था |

37. बाइबिल में नए नियम का लेखन ईसा मसीह  के शिष्यों द्वारा किया गया | जिसमें Jesus (यीशु) की  जीवनी, उनके उपदेश और कार्य का वर्णन है। 

38. एक सर्वे के अनुसार, पुरुषों के मुकाबलें महिलाऐं बाइबिल ज़्यादा पढ़ती हैं |

39. बाइबिल में यीशु की शारीरिक बनावट और रंग-रुप के बारे कोई वर्णन नहीं मिलता। 

40. दुनिया के दूसरे भागो के मुकाबले अमेरिकी अफ्रिकी लोग सबसे ज़्यादा बाइबिल पढ़ते है। 



हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  

No comments:

Post a Comment